Breaking News in Hindi

चोरी कर ट्रेन से भाग रहे आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

तखतपुर। नगर सहित क्षेत्र में अलग-अलग जगहों में साइकिल में घुम-घुम कर चोरी करने वाले युवक को पुलिस व एसीसीयू की टीम ने ट्रेन में भाग रहे आरोपित को पकड़ा। चोरी के सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपित ने तीन अगस्त से 26 अगस्त तक अलग अलग दुकानों में ताला तोड़कर साड़ी, सजावटी ज्वेलरी, सिगरेट, तम्बाकू, लैपटाप चोरी कर लिया था। प्रार्थियों की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लेकर कार्रवाई कर रही थी।

पुलिस व एसीसीयू टीम बिलासपुर के संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। आरोपित चोरी के वारदात को अंजाम देकर ट्रेन से भाग रहा था। तखतपुर पुलिस व एसीसीयू बिलासपुर टीम आरोपित कमल उर्फ गोलू निषाद पिता रमेश उर्फ पीहा निषाद उम्र (25) निवासी कोतरी, ठकरपुर थाना लोरमी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में साइकिल में घुम घुमकर तखतपुर क्षेत्र में विभिन्न दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। उसके कब्जे से चार नग साड़ी, तीन नग परफ्यूम, तीन नग डिब्बा चुड़ी, एक नग सजावटी हार, एक डिब्बा सजावटी कंगन, एक विवो कंपनी की मोबाइल, एक नग सिलेंडर, आठ पैकेट सिगरेट, दस पैकेट तम्बाकू, एक नग लैपटाप, एक नग नीले रंग की रेंजर साइिकल कुल 53 हजार रुपए की सामान जब्त किया। आरोपित कमल उर्फ गोलू निषाद को गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया । कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक थाना प्रभारी एसआर साहू, शत्रुहन प्रसाद लहरे,भारत सिंह मरकाम, नरेन्द्र पात्रे,सीताराम फरवी, राकेश भारद्वाज, आकाश निषाद, प्रकाश ठाकुर एसीसीयू टीम उप निरीक्षक कृष्णा साहू, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह, आरक्षक तरुण केशरवानी, निखिल जाधव अन्य उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....