Breaking News in Hindi

चौथी मंजिल से कूदी युवती, आत्महत्या के राज खोलेगा Mobile

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने मोबाइल फोन पर बात करने के बाद अचानक छलांग लगा दी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवती के मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

आत्महत्या का सनसनीखेज मामला भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र की ई-4 कालोनी का है। जहां अनीषा ओसवाल ने बंगले की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। अनीषा खंडवा की रहने वाली है और ई-4 अरेरा कालोनी में बंगले की केयर टेकर और बंगले मालिक के बच्चों की देख-रेख करती थी। वह बंगले की चौथी मंजिल पर फोन पर किसी से बात कर रही थी तभी अचानक उसने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन