Breaking News in Hindi

च्छी क्वालिटी के तरबूज मगज की शार्टेज, खोपरा गोला में नरमी

इंदौर। बेस्ट क्वालिटी के तरबूज मगज की भारी शार्टेज होने के कारण इसके दाम मजबूत बोले जा रहे है। दरअसल, राखी त्योहार को ध्यान में रखते हुए तरबूज मगज में हलवाइयों की भरपूर लेवाली बनी हुई है, जबकि आवक बेहद कम होने से भाव बढ़ाकर बोले जा रहे हैं। इंदौर में तरबूज मगज 840-850 रुपये प्रति किलो तक बोला जा रहा है। हालांकि, इन दामों पर ज्यादा मंदी की गुंजाइश कम है, क्योंकि नए तरबूज मगज के अगाऊ सौदे होना शुरू हो गए है। इंदौर डिलीवरी 5 सितंबर के सौदे 700-725 रुपये प्रति किलो के होने के समाचार है।

दूसरी ओर खोपरा गोला में जैसी ग्राहकी निकलने की उम्मीद थी, वैसा कामकाज इस सप्ताह नहीं देखा गया। वहीं, व्यापारियों द्वारा अच्छा स्टाक बाजार में कर रखा था। चूंकि अब राखी का त्योहार नजदीक होने के कारण कई व्यापारी दामों में कटौती कर बिकवाली कर रहे हैं। इससे खोपरा गोला में करीब पांच रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। खोपरा गोला घटकर नीचे में 115 तथा ऊपर में 130 रुपये प्रति किलो रह गया। खोपरा बूरा में हलवाइयों की पूछताछ छुटपुट रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए हैं।

नारियल में लोकल मांग अच्छी बनी हुई है, जिससे भाव स्थिर रहे। नारियल की आवक दो गाड़ी की बताई गई। नारियल 100 भरती 1600-1650, 120 भरती 1650-1700, 160 भरती 1800-1850, 200 भरती 1900-1950, 250 भरती 2000-2050 रुपये प्रति बोरी के भाव रहे। खोपरा बूरा 2175-3450 रुपये प्रति (15 किलो) के भाव रहे। शकर में भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की ग्राहकी अच्छी रहने से भाव मजबूत बोले जा रहे हैं। शकर नीचे में 3890 तथा ऊपर में 3930 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई। आवक पांच गाड़ी की रही।

शकर-गुड़ के दाम – शकर एस 3890 से 3930, शकर एम सुपर 3960 से 4000, गुड़ भेली 4000-4100, कटोरा 4300-4400, लड्डू 4500-4600, गिलास एक किलो 4600-4800 , ऑर्गेनिक 6500 रुपये।

फलाहारी के दाम – सिंघाड़ा बड़ा 120 से 125, छोटा 115, साबूदाना चालू 6500 से 6600, मीडियम 6700 से 6800, बेस्ट 7400 से 7700 साबूदाना सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 8820,सच्चामोती एगमार्क (500 ग्राम) 8880, सच्चामोती (लूज) 8380 रुपये। सच्चासाबू एगमार्क (1 किलो) 8820, सच्चासाबू (500 ग्राम) 8880 रुपये क्विंटल के भाव रहे व कुकरीजाकी लिटिल मोरधन 11540 रुपये। रायलरतन (1 किलो) 8350, आधा किलो पैकिंग में 8410, रायल सच्चामोती लूज 7950, सच्चामोती मोरधन 10500 रुपये। वरलक्ष्मी साबूदाना लूज 8000 और एक किलो 8200 रुपये। खोपरा गोला बक्सा 115-130 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2175-3450 रुपये प्रति (15 किलो)।

पूजन सामग्री के दाम – नारियल 100 भरती 1600-1650, 120 भरती 1650-1700, 160 भरती 1800-1850, 200 भरती 1900-1950, 250 भरती 2000-2050 रु. प्रति बोरी । देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपये। केसर 130 से 173 रुपये प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसालों के दाम – कालीमिर्च 650 से 660 एटम 670 से 675, मटरदाना 685 से 701, बेस्ट 720 से 725, हल्दी निजामाबाद 150 से 160, हल्दी सांगली 250 से 260, जीरा राजस्थान 650 से 670, ऊंझा 670 से 680, मीडियम 690 से 700, बेस्ट 720 से 730, सौंफ मोटी 305 से 325, मीडियम 345 से 375, बेस्ट 400 से 425, बारीक 340 से 425, लौंग चालू 945 से 970, बेस्ट 990 से 1020, दालचीनी 245 से 260, बेस्ट 265 से 270, जायफल 650 से 700, बेस्ट 750, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 1125 से 1150 मीडियम 1175-1200 बेस्ट 1225 से 1350, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 340-350, ग्रीन 575-625, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 840-850 , नागकेसर 725 से 750, सौंठ 290 से 325, खसखस चालू 667 से 775, बेस्ट 925 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1300, धोली मूसली 2200 से 2350, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1775 से 1850, मीडियम 1925 से 2050, बेस्ट 2125 से 225, एक्सट्रा बेस्ट 2275 से 2450, पानबार 2150 रुपये प्रति किलो।

सूखे मेवों के दाम – काजू डब्ल्यू 240 नंबर 735 से 740, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू डब्ल्यू वन 640 से 660, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 680 से 685, टुकड़ी 625 से 640, बादाम इंडिपेंडेट 575-600 अमेरिकन 650 से 675 नई आस्ट्रेलियन बादाम 700-775, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 400 से 450, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 150 से 175, बेस्ट 215, चारोली 1370 से 1450, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 925 से 1175, बेस्ट 1350 से 1675, एक्सट्रा बेस्ट 1750, मखाना 565 से 675 बेस्ट 750 से 800, पिस्ता अमरीकन 1650 से 1800, पिशोरी 2200 से 2450, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...