Breaking News in Hindi

छठ पर्व मनाने भोपाल गया था परिवार, सूने घर से जेवर और नकदी ले गए बदमाश

खंडवा। जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। एक ही दिन में अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन मामले सामने आए। बदमाशों ने एक शिक्षक दंपती के घर वारदात की। पीड़ित परिवार के साथ बीते दो साल में यह दूसरी घटना है। वारदात वाले दिन पूरा परिवार छठ महापर्व को लेकर भोपाल गया था। इन्हीं तीन दिनों के बीच बदमाशों ने घर में घुसकर ढ़ाई लाख रूपये की ज्वेलरी व नकदी चुरा ली। घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू कर दी है।

मामला थाना मोघट रोड क्षेत्र में प्रणाम सिटी फेस-1 का है। पीड़ित बलबंत राज पुत्र भृगनाथ सिंह (35) के किराये के मकान में चोरी की वारदात हुई है। उन्होंने बताया कि वे एक निजी स्कूल में मैनेजमेंट का काम देखते है, वहीं पत्नी भी निजी स्कूल में टीचर है। छठ महापर्व पर 18 तारीख को भोपाल में रिश्तेदार के घर गए थे।

पर्व के दौरान दो दिन तक वहीं रूके, 21 नवंबर की शाम को घर लौटे तो देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लाकर टूटे हुए थे। बदमाशों ने अलमारी से सोने की दो चेन 25 ग्राम, दो सोने की अंगूठी 7 ग्राम, सोने के एक जोडी कान के टाप्स व सोने की एक जोडी कान के सूई धागा 5 ग्राम, सोने की एक बाली, चांदी की पायल दो जोडी, चांदी के एक जोडी कडे कुल कीमती एक लाख 40 हजार रुपये तथा 68 हजार रुपये नकद चोरी हुए है। घर में लगी 32 इंच एलईडी टीवी भी चोरी हो गई।

इस तरह 2 लाख 23 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। इस संबंध में रामेश्वर चौकी प्रभारी रूपसिंह सोलंकी ने बताया की बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी केमरे खंगाले जा रहे हैं।कुछ जगह बदमाश केमरे धुंधले नजर आए है। आनंद नगर तक के कैमरे खंगाल कर चोरी में लिप्त बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास में हमारी टीम लगातार काम कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....