Breaking News in Hindi

छतरपुर जिले में 15 हजार की रिश्वत लेते आदिवासी महिला सरपंच को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

छतरपुर। बड़ामलहरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रामटोरिया सरपंच बबली आदिवासी एवं सुनील आदिवासी को लोकायुक्त सागर टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आपको बता दे फरयादी महेंद्र प्रताप लोधी के दादा के नाम पर स्वीकृत हुआ कपिलधारा कूप 2 लाख 87 हजार का स्वीकृति हुआ था।

जिसके बिलों का भुगतान होना था भुगतान के एवज में महिला सरपंच बबली सुनील आदिवासी के द्वारा 15 प्रतिशत राशि की मांग की जा रही थी। शुक्रवार सुबह लोकायुक्त टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है।

महिला सरपंच बबली के पति सुनील आदिवासी के द्वारा यह रिश्वत की राशि ली गई थी। लोकायुक्त टीम ने जब सुनील आदिवासी के हाथ धुलाए गए, तो लाल रंग के हो गए। लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया है कि रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील आदिवासी को भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है।

आरोपित ने फरयादी से अपने घर पर ही रिश्वत की राशि ली थी उसी दौरान लोकायुक्त ने छापा मारा और रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार लर लिया है। करवाई के दौरान लोकायुक्त सागर निरीक्षक रोशनी जैन, पीएस बेन एवं लोकायुक्त स्टाफ मौके पर मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...