Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

छतरपुर में दो बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराए ,हुई दर्दनाक मौत…

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आपको बता दें कि इस हादसे में दो युवक घायल हो गए थे। दोनों युवकों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। रविवार को पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़खेड़ा गांव के रहने वाले मानवेंद्र और महाराजपुर क्षेत्र में डुमरा गांव का सचिन उत्तर प्रदेश में झांसी के पास स्थित गांव गए थे।

यहां से जब वह लौट रहे थे ,तब आलीपुरा थाना क्षेत्र में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवकों के सिर में चोट आई दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां पर दोनों की मौत हो गई। वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि मानवेंद्र सिंह राजपूत और उसका दोस्त सचिन बाइक से झांसी के पास स्थित गरोठा गांव में रिश्तेदारी में गए थे और यहां से वापस लौटते समय हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.