Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

छतरपुर में बागेश्वर धाम चौराहा झांसी – खजुराहो फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम तिराहा झांसी – खजुराहो फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर फट गया और ट्रक बस से जाकर टकरा गया, रीवा से ग्वालियर के लिए जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 19 यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया था। ग्रामीण और पुलिस की सहायता से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया।

 क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया है और घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। यह घटना बमीठा थाना क्षेत्र की है, घटना रविवार रात की है बताया जा रहा है कि हादसे में एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई है और 19 यात्री घायल हैं तीन की हालत गंभीर है जिन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.