Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's.... नंबर-वन लखनऊ के दावों के बीच सामुदायिक केंद्र बना कूड़ा घर..

छतरपुर में CM योगी बोले- डबल इंजन की सरकार आपको सुरक्षा की गारंटी देती है

छतरपुर : उतर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज छतरपुर के लवकुश नगर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने मंच से कहा कि  भारत का दर्शन प्रभु राम के दो पुत्र लव और कुश जिनके नाम पर इस नगर का नाम लव कुश नगर रखा गया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और भाजपा को जिताने की अपील की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत इस दुनिया में नई राह दिखा रहा है। भारत के बारे में दुनिया के नजरिया बदला है। पूरी दुनिया भारत को सकरात भाव से देख रही है। जहां कहीं भी संकट होता है दुनिया भारत पर आशाओं की निगाहें दिखती है। भारत के प्रति दुनिया को एक आशा है भारत की प्रति याद करिए 2014 के पहले भारत को भारत का दुनिया में सम्मान नहीं था दुनिया महत्व नहीं देती थी। दुनिया में लोगों का नजरिया कुछ और था। 2014 के बाद लोगों का नजरिया बदला है। डबल इंजन की सरकार से पहले दुश्मन भारत देश में घुसपैठ करते थे। लेकिन अब आतंकवाद की धरती पर जाकर उसको सबक सिखाने वाला हिंदुस्तान बना है।

भारत के नए नए रूप में किर्तीमान स्थापित कर रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में हाईवे बन रहे हैं। एक्सप्रेस भी बन रहे हैं। एयरपोर्ट बन रहे हैं। बड़े-बड़े नेशनल इंटरनेशनल स्टेडियम बन रहे हैं। एम्स बना रहे हैं। आईआईटी और आईआईएम बना रहे हैं। वन जिला में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। नए भारत में केदारपुर फिर से बस गया है अब 500 वर्षों बाद अयोध्या में रामलला विराजमान होने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.