Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

छात्रसंघ चुनाव या आपसी रंजिश… छात्र हर्ष राज को क्यों मारा? पटना में बवाल

बिहार के पटना में बीएन कॉलेज में छात्र हर्ष राज की बेरहमी से पीट-पीट कर सोमवार को हत्या कर दी गई. वह लॉ कॉलेज के परीक्षा भवन से एग्जाम देकर निकला ही था कि लाठी-डंडे और रॉड से लैस 10-15 संख्या में युवकों ने उस पर हमला बोल दिया. इस हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

हर्ष की हत्या पूरी प्लानिंग से की गई. पुलिस को आशंका है कि कोई कॉलेज के अंदर से हमलावरों को हर्ष की हर एक्टिविटी की जानकारी दे रहा था. वैसे तो एग्जाम 1 बजे खत्म होने वाला था, लेकिन हर्ष 20 मिनट पहले ही निकल गया था. इस केस में पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं. पटना यूनिवर्सिटी के दो हॉस्टलों में पुलिस ने छापेमारी की है. एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है और तीन फरार हैं. पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को 6 छात्रों ने अंजाम दिया है, जिनमें से 4 की पहचान पुलिस ने की है.

आरोपियों ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था

हर्ष की हत्या की प्लानिंग आरोपियों ने पहले से कर ली थी. सभी आरोपियों ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था. हर्ष छात्रसंघ का चुनाव लड़ना चाहता था. वहीं, कुछ लोग बता रहे हैं कि पिछले साल अक्टूबर में मिलर स्कूल ग्राउड में डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों से विवाद हो गया था. तब से उन छात्रों के निशाने पर हर्ष था. पुलिस के अधिकारी इन दोनों एंगल पर भी जांच कर रहे हैं.

छात्रों ने जाम की सड़क

हत्या के विरोध में पटना विश्वविद्यालय से कारगिल चौक तक छात्रों ने प्रदर्शन किया. सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. छात्रों ने गांधी मैदान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस जाम हटवाने पहुंची, लेकिन छात्र अड़े रहे, नोकझोंक भी हुई. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सड़क खाली करवाया. इस दौरान कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है.

एग्जाम देकर निकल रहा था, तभी हमला किया गया

हर्ष बीएन कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. वह सोमवार को बीए सेकंड ईयर का एग्जाम देकर बुलेट बाइक से निकल रहा था, तभी ईंट-पत्थरों से उस पर हमला बोल दिया गया. हर्ष वैशाली के मझौली गांव का निवासी थी. पिता का नाम अजीत कुमार है. हर्ष आनंदपुरी में रेंट पर रहता था और बीएन कॉलेज में पढ़ाई करता था. घरवालों के मुताबिक, उसने पटना विवि छात्र संघ के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.