Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

छिंदवाड़ा में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कमल नाथ पर साधा निशाना

छिंदवाड़ा। इस विधान सभा चुनाव में सनातन का मुद्दा प्रमुख रहेगा। इस पर पूर्व सीएम कमल नाथ को जवाब देना चाहिए कि वो हिंदू बनते हैं तो सनातन के अपमान पर वो क्यों चुप हैं। कांग्रेस में कमल नाथ और दिग्विजय सिंह की जय वीरू से तुलना पर कहा कि भाजपा को गब्बर कहना गलत है। सीएम के चेहरे को लेकर कहा कि हमारे पास बहुत चेहरे हैं।

कृषि के छेत्र में पंजाब से टक्कर दे रहा मध्य प्रदेश है

मध्य प्रदेश में विकास के लिए चुनाव लड़ रहे। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत हासिल होगी। कृषि के छेत्र में पंजाब से टक्कर दे रहा मध्य प्रदेश। संस्कार और संस्कृति का परिचायक है। शंकराचार्य की मूर्ति लगी और

महाकाल कॉरिडोर बना। पीएम मध्य प्रदेश से स्नेह करते हैं। 38 बार पीएम रहते आ चुके हैं।

राहुल मोहब्बत की दुकान की बात कहते, कांग्रेस में कुर्ता फाड़ हो रहा है

कमल नाथ सीएम की दावेदारी करते हैं। राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं लेकिन कांग्रेस में कुर्ता फाड़ हो रहा है। ये उम्मीदवार राहुल गांधी की फोटो नहीं लगाते। नकुल नाथ ने शपथ ग्रहण की तारीफ की। इंडिया गठबंधन कान्हा है। कमल नाथ गठबंधन को नहीं मानते। अवसरवादी गठबंधन पनपने के पहले बिखर गया। लंबे समय से सांसद रहे है। बड़े व्यापारी हैं शैक्षणिक संगठन है लेकिन छिंदवाड़ा के लिए क्या किया। ये सवाल उठना चाहिए। हिंदू प्रेम भी जाग रहा लेकिन सनातन का अपमान गठबंधन करते है, उसे लेकर क्या कहते हैं। इस पर विरोध नहीं करते हैं। पटवा सरकार को गलत तरीके से हटाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.