Breaking News in Hindi

छिंदवाड़ा में बाइक पेड़ से टकराई ससुर और दामाद की दर्दनाक मौत, अमरवाड़ा छिंदी मार्ग पर हुआ हादसा

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा से बाजार कर घर लौट रहे ससुर और दामाद हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया आपको बता दें कि शुक्रवार की रात को एतराम और उनका दामाद कोमलभान धुर्वे अमरवाड़ा से वापस अपने घर नीमढना जा रहे थे। तभी कोपाखेड़ा और महलोन गांव के बीच तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों ससुर दामाद की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

अमरवाड़ा पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और दीपावली से पहले गांव में मातम पसर गया है बताया जा रहा है कि दोनों त्यौहार की खरीदारी करने के लिए बाजार गए हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....