Breaking News in Hindi

छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई है, तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात पुलिस का कहना है कि उसरिया गांव के रहने वाले अशोक चौकसे पत्नी संगीता के साथ मंगलवार को मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे और मंदिर से लौट रहे थे।

 नवेगांव बायपास के पास सामने से आए पिकअप वाहन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपति बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप वाहन जब्त कर लिया है, वहीं इस मामले पर राहगीरों का कहना है कि लगभग आधे घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जब तक पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....