Breaking News in Hindi

जंगल से नक्सली डंप बरामद, मिली पुरानी आइइडी व जिलेटिन रॉड

बालाघाट। नक्सल विरोधी अभियान के तहत बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की सर्चिंग टीम ने गढ़ी क्षेत्र के भालापुरी के जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाया गया डंप बरामद किया है।

यह हुआ बरामद

डंप में एक बंडल वायर, एक बैटरी के साथ एक नग जिलेटिन राॅड, एक डेटोनेटर, ढाई किलो सल्फर और पोटैशियम के मिश्रण का विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है।

सर्चिंग के दौरान मिली सफलता

बालाघाट पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सर्चिंग के दौरान टीम को यह सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक, गढ़ी थाना अंतर्गत प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के केबी डिविजन और मलाजखंड, टांडा, दर्रेकसा संयुक्त दलम के नक्सली अवैध शस्त्र व गोला बारूद के दम पर शासन व कानून के विरोध में लगातार अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। वह पुलिस बल व मुखबिरों की हत्या के मकसद से सक्रिय हैं।

भालापुरी के जंगल में नक्सली डंप मिलने के बाद गढ़ी थाना में नक्सलियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...