Breaking News in Hindi

जन्माष्टमी पर घर में इस दिशा में लगाएं मोर पंख, परिवार में कभी नहीं रहेगी अशांति

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, भगवान विष्णु ने अपने आठवें अवतार श्रीकृष्ण के रूप में इस तिथि को जन्म लिया था। भगवान श्रीकृष्ण के इस विशेष दिन को लोग उनकी उपासना और भजन-कीर्तन करके मनाते हैं। हिंदूृ पंचांग के मुताबिक, Janmashtami 6 सितंबर और 07 सितंबर दोनों ही दिन मनाई जाएगी।

ज्योतिष शास्त्र में जन्माष्टमी पर्व से संबंधित कई उपाय बताए गए हैं। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के प्रिय मोर पंख से जुड़े ये उपाय करने से व्यक्ति को कई लाभ हो सकते हैं।

  • यदि आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो जन्माष्टमी के दिन 5 मोर पंखों को भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ रखकर 21 दिनों तक पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
  • वास्तु दोष दूर करने में भी मोर पंख मददगार होते हैं। मोर पंखों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
  • पूजा-पाठ करने के बाद मोर पंख को घर की पूर्व दिशा में स्थापित कर दें। ऐसा करने से पारिवारिक कलह नहीं होता है और परिवार में शांति बनी रहती है।
  • मोर पंख को जन्माष्टमी के दिन शयनकक्ष या बेडरूम के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से पति-पत्नी के बीच विवाद नहीं होते हैं।
  • राहु और केतु को भारतीय ज्योतिष में छाया ग्रह माना गया है। इन दोनों अशुभ ग्रहों के प्रभाव से बचने के लिए मोर पंख के उपाय करना चाहिए। यदि किसी जातक की कुंडली में राहु और केतु दोष है तो बेडरूम के पश्चिम दिशा की दीवार पर मोर पंख लगाना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास