Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया में बड़ा हादसा, बम बनाते समय हुआ ब्लास्ट… पूरी बिल्डिंग ध्वस्त, 11 घायल, 2 की मौत

जबलपुर। जबलपुर में बम फिलिंग के दौरान आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार को सुबह एक तेज धमाका हुआ इस दौरान पास खड़े एलेक्जैंडर टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा कर्मचारी रणवीर सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई है। इस बम धमाके में 6 से ज्यादा कर्मचारी घायल बताए जाते हैं जिन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया है बम ब्लास्ट की सूचना के ठीक बाद क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहाणी और निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक एमएन हालदार मौके पर पहुंचे और घायलों को देखने अस्पताल गए।

कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका

चिकित्‍सकों ने बताया कि महाकौशल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। श्यामलाल की हालत गंभीर है, जिन्‍हें कम चोट लगी है उनका भी उपचार किया जा रहा है। वहीं मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका। राहत बचाव कार्य जारी है।

आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार सुबह 10:45 बजे एफ6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में ब्लास्ट हुआ है जिसमें प्रारंभिक सूचना के मुताबिक दो कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे, जिन्हें जबलपुर के महाकौशल हॉस्पिटल ले जाया गया, उपचार के दौरान दोनों कर्मियों की मौत हो गई।

हादसे में पूरी बिल्डिंग उड़ गई

फैक्ट्री की इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन होता है जो कि भारतीय वायुसेना उपयोग करती है। हादसे में पूरी बिल्डिंग उड़ गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.