Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

जबलपुर की बरगी नहर में गिरी कार, दो युवक लापता दो लोग तैरकर बाहर निकले, SDERF की टीम कर रही तलाश

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मझगवां थाना क्षेत्र में एक कार बरगी नदी में जाकर गिर गई बताया जा रहा कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। दो लोग तो तैरकर बाहर निकल गए लेकिन दो युवक अभी भी लापता हैं एसडीईआरएफ और पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। यह घटना मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर में रहने वाले चार युवक किसी काम से सिमली गांव में कार से जा रहे थे, मझगवां के पास उनकी कार अनियंत्रित हुई और बरगी नहर में जाकर गिर गई। इस हादसे में कंचनपुर के रहने वाले शुभम और अनु अंसारी बाहर सुरक्षित निकल आए।

लेकिन उनके दोस्त शकील और अंकित कार में ही फंसे रह गए थे सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों की तलाश शुरू की लेकिन पानी ज्यादा होने के चलते उनका पता नहीं चला, बुधवार की सुबह एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और कार को पानी में से निकाला गया लेकिन दोनों युवकों का पता नहीं चल सका है। अभी बोट के जरिए युवकों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.