Breaking News in Hindi

जबलपुर के एक होटल में बंद कमरे से युवक-युवती के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। शहर के हनुमानगंज थाना पुलिस ने बुधवार शाम एक होटल से युवक-युवती के शव बरामद किए हैं। दोनों कटनी के रहने वाले थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि संभवत: सामाजिक कारणों के चलते दोनों ने इस तरह का कदम उठाया है। गुरुवार को स्वजन की उपस्थिति में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कमरा लेकर ठहरे थे नहीं आए बाहर

हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि हमीदिया रोड स्थित होटल बंजारा प्रबंधन ने बुधवार शाम थाने में सूचना दी थी। बताया कि मंगलवार रात एक युवक-युवती होटल के सबसे ऊपरी मंजिल पर कमरा लेकर ठहरे थे, लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं निकले हैं। कोई अनहोनी की आशंका है।

पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव फांसी पर लटका था, जबकि युवक का शव पलंग पर पड़ा था। उसके गले में भी फंदा कसा हुआ था। तलाशी में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उनके पास मिले पहचान पत्र से युवक की पहचान कटनी निवासी मनीष चक्रवर्ती और कटनी निवासी किरण केवट के रूप में हुई। युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष एवं युवती की 19 वर्ष है। दोनों के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन