Breaking News in Hindi

जबलपुर में एक युवक को अजगर ने जकड़ा, निगलने की करने लगा कोशिश, ग्रामीणों ने तलवार से काटकर बचाई जान

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक युवक को अजगर ने जकड़ लिया। इसके बाद वह युवक को निगलने की कोशिश कर रहा था युवक ने अजगर की पकड़ से छूटने की काफी कोशिश की, लेकिन वह छूट नहीं सका तो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मौके पर ग्रामीण पहुंचे और तलवार से अजगर को काटकर युवक की जान बचाई है। यह घटना कल्याणपुर गांव की है, घटना 17 जुलाई की बताई जा रही है। लेकिन घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अजगर की पकड़ में फंसे युवक ने काफी संघर्ष किया लेकिन अजगर की पकड़ से वह निकल नहीं पा रहा था। इसके बाद मदद के लिए युवक चिल्लाने लगा मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को अजगर की पकड़ से निकालने की कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हो पाए तो तलवार से अजगर को ग्रामीणों ने मार डाला।

युवक की जान बचाई युवक राम मंडला जिले से कल्याणपुर आई एक बारात में आया था और यहां पर सुबह शौच के लिए गया था। तभी अजगर ने उसे जकड़ लिया था, अजगर युवक को जमीन पर गिराकर उसकी गर्दन तक पहुंच गया और उसे निगलने की कोशिश कर रहा था। युवक ने अपनी जान बचाने के लिए अजगर का मुंह पकड़ लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन