Breaking News in Hindi

जबलपुर में गर्भवती महिला की हत्या, पत्थर मारकर रूकवाई कार गहने – कैश लूटे…

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में माढ़ोताल थाना अंतर्गत दो मोटरसाइकिल सवार चार युवकों द्वारा गर्भवती महिला और उसके पति से मारपीट करने की घटना सामने आई है। इस घटना में महिला द्वारा अपने मंगलसूत्र को बचाने के चक्कर में अपनी जान तक गंवानी पड़ गई। क्योंकि जब महिला से इन युवकों द्वारा मंगलसूत्र खींच रहे थे। उसी समय महिला द्वारा अपने मंगलसूत्र को बचाने के लिए इन लुटेरों का विरोध किया। जिस के बाद एक आरोपी द्वारा महिला के पेट में जोर से लात मार दी गई। महिला का पति और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। पास ही स्थित निजी अस्पताल ले जाने के उपरांत घायल महिला को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

 जानिए क्या है पूरा मामला..

परिजनों के अनुसार कजरवारा निवासी रेशमा चौधरी अपने पति शुभम के साथ मदर टेरेसा स्थित अपने मायके जा रही थी। पति शुभम चौधरी पत्नी रेशमा को पाठबाबा मंदिर से दर्शन करा कर मदर टेरेसा स्थित उसके मायके अपनी बुलेरो गाड़ी से ले जा रहा था। घायल पति शुभम ने बताया कि इस दौरान माढ़ोताल के पास स्थित ब्रिज के करीब मोटरसाइकिल सवार चार असमाजिक तत्वों ने उनकी बुलेरो गाड़ी पर पत्थरबाजी कर दी। जिसका विरोध करते हुए पति पत्नी जब गाड़ी से उतरे तो युवकों ने इन दोनों के साथ जमकर मारपीट की और जब उनमें से एक युवक ने रेशमा का मंगलसूत्र खींचा तो रेशमा द्वारा इन युवकों का विरोध किया गया। जिसमें एक युवक ने महिला के पेट में जोर से लात मार दी।

चूंकि महिला 7 माह की गर्भवती थी इसके बाद उसकी हालत और भी गंभीर हो गई। उसके परिजनों द्वारा महिला को पास स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पति की भी हालत गंभीर बनी हुई है और तीनों आरोपी भी फरार हैं। घटना की सूचना पर एसपी भी अस्पताल पहुंच गए थे। वहीं दूसरी तरफ मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह तुरंत सक्रियता से मेडिकल अस्पताल पहुंच गए। एसपी का कहना है कि घटना की पूर्ण रूप से जांच करवाई जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप