Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवारों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक तेज रफ्तार वाहन ने अज्ञात बाइक सवारों को टक्कर मार दी, आपको बता दें कि मौके पर ही दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई है एक की हालत गंभीर है, घटना की जानकारी मिलते ही बरगी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और 108 की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। मृतकों के शव का पंचनामा करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर – नागपुर  रोड़ पर तेज रफ्तार फोर व्हीलर बरगी से जबलपुर की तरफ आ रही थी।

इस दौरान बाइक को टक्कर मार दी घटना मानेगांव की है। बाइक पर तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौत हो गई घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया, बरगी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों लोग अज्ञात हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है इसके साथ ही घटना के बाद फरार अज्ञात वाहन और आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.