Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जबलपुर में मुख्यमंत्री ने किया जेपी नड्डा के ससुर की प्रतिमा का अनावरण कई मंत्रीगण रहे मौजूद

 जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को जबलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री भोपाल से वायुयान द्वारा सुबह 10.35 बजे डुमना विमानतल पहुंचे जहां उनका स्वागत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया। इसके बाद वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ससुर जनसंघ के सदस्य रहे स्व. सुभाष चंद्र बनर्जी की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे लोहिया पुल पहुंचे। वहीं मानस भवन में संगोष्ठी में शामिल हुए। इस आयोजन में केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद राकेश सिंह सहित स्व. सुभाष चंद्र बनर्जी की पत्नी पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी भी उपस्थित रहीं होंगे।

प्रतिमा का अनावरण कर खुद को गौरवांवित बताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुभाष चन्द्र बैनर्जी संघ के संस्कारों से युक्त होकर राष्ट्र और देश की सेवा की। इस परिवार के 6 सदस्य आपातकाल में जेल गए। स्वर्गीय सुभाष जी के जीवन में संघ ही था उनकी तपस्या के कारण जनसंघ यहां स्थापित हो पाया। आज उनकी प्रतिमा अनावरण कर गोरवांवित हूं। मुख्यमंत्री मानस भवन, जबलपुर में स्व. सुभाषचंद्र बैनर्जी जी की स्मृति में आयोजित जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए और संबोधन दिया।

नवग्रह वाटिका का लोकार्पण

प्रतिमा के अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिमा स्थल के पीछे ही नवग्रह वाटिका का लोकार्पण भी किया। इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री कमल पटेल, सांसद राकेश सिंह, अजय विश्नोई आदि मौजूद रहे।

1967 में जनसंघ से लड़े थे चुनाव

स्व. सुभाष चंद्र बनर्जी जनसंघ की विचारधारा से जुड़े हुए व्यक्ति थे और 1951 में सदस्यता लेकर जनसंघ के टिकट पर 1967 में चुनाव भी लड़े थे। उनकी प्रतिमा जबलपुर के लोहिया पुल के पास लगाई जा रही है। जबलपुर की पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी के पति राष्ट्रवादी विचारक स्व. सुभाष चंद्र बनर्जी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ससुर थे। जिसे लेकर भाजपा भी उनकी प्रतिमा के अनावरण को पार्टी के युवाओं और सम्मान के लिए अहम बता रही है।

25 को फिर आएंगे सीएम

आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश आयोजित कार्यक्रम के अलावा विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शनिवार को जबलपुर आगमन हुआ। इसके बाद फिर 25 अगस्त को जबलपुर आगमन हो रहा है। उनके आगमन पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर किसी तरह की चूक या लापरवाही न हो इसके खास निर्देश दिए गए। शुक्रवार को निगमायुक्त स्वप्निल वानखडे ने कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आयेाजित बैठक में ये निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों पर अधिकारी सतत रूप से निगरानी रखे। आपसी समन्वय बनाकर एवं एक दूसरे से तालमेल बैठाकर सभी कार्यो को गंभीरता से फील्ड में रहकर करें। निगमायुक्त ने कड़े लहजे में कहा कि बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि अगर किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही पाई जाती है तो उस अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.