Breaking News in Hindi

जबलपुर में स्कूल कैंपस में ही चाकूबाजी, 8वीं के छात्र ने 9वीं के छात्र को चाकू से गोदा; मौत

जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाके शहपुरा में दो स्कूली छात्रों के बीच खूनी संघर्ष हो गया और इस संघर्ष में एक छात्र की मौत हो गई. इसके बाद स्थानी लोगों ने आरोपी छात्र को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को परिजनों के सुपुर्द करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी.

शहपुरा पुलिस के मुताबिक, जबलपुर के शहपुरा थाना अंतर्गत नटवारा गांव में एक आठवीं कक्षा के छात्र ने 9वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में घायल छात्र को रक्तरंजित हालत में पहले शहपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान छात्र को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, मिडिल स्कूल नटवारा में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 वर्षीय आरोपी छात्र का हाईस्कूल शहपुरा में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय रोहित चक्रवर्ती से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. बीते गुरुवार शाम दोनों में फोन पर किसी बात को लेकर गाली गलौज हुई, जिसके बाद आज सुबह जब रोहित शहपुरा स्कूल जा रहा था, तभी मिडिल स्कूल के बाहर नाबालिग ने उसे रोक लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले किया

इस हमले में रोहित के पेट और आंतों में गंभीर चोट आईं. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उठाकर शहपुरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और फिर वहां से डॉक्टर ने मेडिकल अस्पताल रिफर कर दिया. मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड दिया. हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था, लेकिन ग्रामीण लोगों ने आरोपी को धरदबोचा और एक रिक्शे में नाबालिक के हाथ बांधकर उसे पुलिस थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया.

स्कूल प्रबंधन पर लगा लापरवाही का आरोप

वहीं परिजनों का आरोप है कि यह पूरी घटना स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते हुई है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे घूमते रहते हैं, क्योंकि शिक्षक समय पर न आते हैं और न ही जाते हैं. परिजनों का कहना है कि आरोपी छात्र चाकू लेकर स्कूल में घूमता रहा, लेकिन किसी ने भी उससे चाकू के बारे में पूछताछ तक नहीं की. वहीं पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया. फिलहाल पुलिस नाबालिग आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन