Breaking News in Hindi

जबलपुर सहित संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हो सकती है भारी बारिश

जबलपुर। मौसम विभाग के अनुसार बारिश करने वाली मौसमी प्रणालियां अब भी सक्रिय हैं। अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है। अधिकांश जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं। करीब एक सप्ताह के इंतजार के बाद बीते दो दिनों से शुरू हुआ बारिश का नया दौर जारी है। रविवार को भी मजबूत मौसमी प्रणालियाें से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हुई। कहीं जोरदार बारिश तो कहीं रुक-रुक का बौछारें पड़ती रहीं। सुबह से शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। वातवरण में घुली नमी से उमस भरी गर्मी से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिली। मौसम मनभावन रहा।

कुछ देर हुई जोरदार बारिश से सड़कें पूरी तरह से तरबतर

शहर में खंड-खंड वर्षा का नजारा भी देखा जा रहा है। रविवार वैसे तो दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही पर शाम को पूर्व क्षेत्र में कुछ देर हुई जोरदार बारिश से सड़कें पूरी तरह से तरबतर हो गई। वहीं पश्चिम क्षेत्र में सिर्फ बूंदबांदी ही हुई। इसी तरह कहीं-कहीं तेज बौछारें तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। मानसून सीजन में बारिश का कुल आंकड़ा 21 इंच के पार पहुंच गया है। वहीं गत वर्ष आज के दिन तक कुल 20 इंच बारिश ही हुुई थी। रविवार को सुबह से शाम तक करीब पौन इंच बारिश दर्ज की गई।

तापमान में घट-बढ़ जारी

बादल, बारिश के फेर में तापमान में भी आंशिक रूप से घट-बढ़ देखी जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.9 से मामूली रूप से बढ़कर 32.3 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सिस रिकार्ड किया गया। दिन में हल्की उमस तो रात में हल्की ठंडक का अहसास होता रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप