Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने लगाया बड़ा आरोप कहा – पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है शराब और पैसे का वितरण

जबलपुर के सांसद राकेश सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है राकेश सिंह ने कहा कि मतदान का दिन नजदीक है 17 नवंबर को मतदान होने जा रहा है और प्रचार पर रोक भी लग गई है। लेकिन दुर्भाग्य से जगह-जगह पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कहीं शराब पकड़ी जा रही है। कहीं पैसे बांटने की सूचना मिल रही है कहीं सामान बांटने की सूचना मिल रही है।

यह देश के लोकतंत्र को प्रदूषित करने वाली घटना है। मैंने बार-बार सार्वजनिक मंचों से कहा है इन पर रोक लगना चाहिए अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी 4 हजार रुपए के हिसाब से उन्होंने कहा है कि वह वोट खरीद रहे हैं। लेकिन उसकी सच्चाई की जानकारी चुनाव आयोग तय करे लेकिन यह कहीं ना कहीं इन सब का असर मतदान पर भी पड़ता है और लोकतंत्र प्रदूषित होता है।

मेरी जिला प्रशासन और शासन से मांग है। शराब बांटने वाले और पैसा बांटने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए जगह-जगह सूचना मिल रही है रात में ऐसी बस्ती और क्षेत्र में जहां इसकी संभावना है। यहां यह बांट सकते हैं वहां पर तत्काल पेट्रोलिंग हो और वहां पर चेकिंग पॉइंट बनाए जाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.