Breaking News in Hindi

जब बुर्का पहनकर शाहरुख खान की फिल्म के लिए ऑडिशन देने पहुंची ये एक्ट्रेस, फिर जो हुआ…

साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ के हर एक गाने, हर एक किरदार ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी. इस फिल्म को आए 20 साल हो चुके हैं. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने इसके मेकिंग से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं. उन्होंने एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में भी बताया, जो ऑडिशन देने के लिए बुर्का पहनकर आई थी.

दरअसल, वो एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि हमेशा ही सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहने वाली राखी सावंत हैं. उन्होंने इस फिल्म में कॉलेज स्टूडेंट का रोल प्ले किया था, जिसका नाम ‘मिनी’ होता है. फराह ने बताया कि उस रोल के लिए उन्होंने पहले किसी दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट किया था. हालांकि, उस अभिनेत्री की मां ने ये डिमांड रखी थी कि उनकी बेटी बड़े होटल में रहेगी. डिमांड ये थी वो उसी होटल में रहेगी, जिसमें शाहरुख खान रहेंगे. फराह ने कहा कि उसके काफी नखरे थे. जिसके बाद राखी को ऑडिशन टेस्ट के लिए बुलाया गया.

जब बुर्का पहनकर ऑडिशन देने पहुंची राखी सावंत

जब राखी ऑडिशन के लिए आईं तो बुर्का पहनकर आई थीं, जिसे देखकर फराह का असिस्टेंट चौंक गया था, क्योंकि ये रोल एक ग्लैमरस लड़की था. टेस्ट शुरू हुआ और राखी ने कैमरामैन से कैमरा रोल करने को कहा. फिर जो हुआ, जिसके बाद सभी चौंक गए थे. दरअसल, उन्होंने अपना बुर्का उतारा और बुर्के के अंदर उन्होंने बिकिनी पहन रखी थी. फराह ने ये भी बताया कि राखी को तुरंत कास्ट नहीं किया गया था, क्योंकि उनके बाल ऑरेंज थे, इसलिए सब इस टेंशन में थे कि आरेंज बालों को छुपाएं कैसे. जिसके बाद फराह ने उन्हें एक स्वेटर और एक कैप दिया. हालांकि, राखी इस चीज को एक्सपोज करना चाह रही थीं. जिसके बाद फराह ने उन्हें समझाया था कि इस लुक में वो अच्छी लगेंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....