Breaking News in Hindi

जब मौत के बाद बेटी की शादी में पक्षी बनकर पहुंचे पिता, सभी लोग हो गए हैरान…

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक अजब गजब मामला सामने आया है। आपको बता दें कि रंजरा गांव में एक लड़की के शादी समारोह के दौरान बाज पक्षी आ गया। यह पक्षी पूरी शादी समारोह में शामिल हुआ और खाना भी खाया दुल्हन को आशीर्वाद दिया और फिर विवाह संपन्न होने के बाद वहां से चला गया, इस मामले पर ग्रामीणों का कहना है कि पक्षी के रूप में दुल्हन के पिता आए थे और अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया है।

शादी समारोह में अचानक पक्षी के आने से यह चर्चा का विषय बन गया। आपको बता दें की चार दिन पहले रंजरा गांव के रहने वाले जालम सिंह लोधी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी बेटी इमरती की पहले से शादी तय थी। रविवार को शादी समारोह का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था यह कार्यक्रम गांव के चंडी माता मंदिर में आयोजित हो रहा था। इस दौरान एक पक्षी आ गया और एक युवक के कंधे पर बैठ गया। पक्षी को लोगों ने बताया कि कार्यक्रम चंडी माता मंदिर में आयोजित हो रहा है।

जिसके बाद वह युवक के कंधे पर बैठकर चंडी माता मंदिर तक पहुंच गया और यहां पर विवाह समारोह में वह मौजूद रहा जालम की पत्नी नैनी बाई की गोदी में आकर पक्षी बैठ गया और उसने भीड़ में भी खाना खाया और अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। वहीं इस मामले पर गांव वालों का कहना था कि अपनी बेटी को आशीर्वाद देने के लिए पक्षी के रूप में उसके पिता आए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप