Breaking News in Hindi

जमीनी विवाद में भतीजे ने फावड़ा से किया हमला, मौके पर ही चाचा की मौत

अनूपपुर। बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरा बांध में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी है।आरोपित घर के सदस्यों के साथ फरार हैं। मृतक का नाम हरिदास पनिका 53 वर्ष है। वारदात के बाद शोर शराबा होने पर तीनों आरोपित वहां से भाग निकले।

हरिदास बाड़ी में फावड़े से घास छील रहा था

थाना प्रभारी राकेश उईके ने इस बारे में बताया कि यह विवाद काफी समय से चल रहा था। आरोपित और मृतक के घर कुछ दूर पर हैं लेकिन खेत आपस में जुड़े हुए हैं। मृतक हरिदास की पत्नी और एक बेटी है। हरिदास की बेटी चाचा के खलिहान में कचरा फेंक आई थी। इसी बात को लेकर आरोपित शुभम अपने रिश्ते के भाई विनोद और मां गीता के साथ चाचा हरिदास के घर पहुंचा। उस समय हरिदास बाड़ी में खलिहान बनाने के लिए फावड़े से घास छील रहा था।

कब्जे को लेकर दोनों परिवार में पहले से विवाद

जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों परिवार में पहले से विवाद था। आरोपित शुभम द्वारा खलिहान में कचरा डालने को लेकर और पुराने विवाद के साथ गाली गलौज करने लगा। फिर तीनों मारपीट शुरू कर दिए। विनोद ने सि‍र में डंडे से मारा तथा आरोपित की मां ने झपटकर जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान शुभम चाचा हरिदास से फावड़ा छुड़ाकर गर्दन के पास जोरदार प्रहार किया जिससे हरिदास तुरंत ढ़ेर हो गया। इस वारदात के समय मृतक की पत्नी और बेटी भी थी लेकिन वह पूरी तरह से बीच बचाव नहीं कर सके।

वारदात के बाद तीनों आरोपित वहां से भाग निकले

बिजुरी पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। बिजुरी पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपित शुभम पिता स्व कामता पनिका 20 वर्ष सहित विनोद पिता लेखन पनिका 33 वर्ष और गीता पति स्व कामता 45 वर्ष सभी निवासी बहेरा बांध पर हत्या के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....