Breaking News in Hindi

जमीन की लालच में भतीजे ने की चाचा की निर्मम हत्या, सिर पर लोहे की रॉड मारकर ली जान

धमतरी: धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र के ग्राम भठेली से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां पर भतीजे ने जमीन विवाद को लेकर अपने चाचा के सिर पर धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। यह घटना सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मामले की जांच की और आरोपी भतीजे सीत कुमार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे भखारा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि भतीजे सीत कुमार और बिहारी लाल के बीच कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वही गुस्साए भतीजे ने आज सुबह चाचा से जमीन की बात को लेकर बहस करते हुए लोहे के पट्टे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे घायल चाचा बिहारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सूचना पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं आरोपी भतीजे सीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। पुलिस बिहारी लाल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वही इस हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। लोगों में डर का माहौल बन गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....