Breaking News in Hindi

जमीन के सौदे में उज्जैन की महिला से 45 लाख की धोखाधड़ी

 देवास। शहर में प्लाटों व अंचल में खेतीबाड़ी की जमीन की खरीदी-बिक्री में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भौंरासा थाना क्षेत्र में 5 बीघा जमीन का सौदा एक ही परिवार के चार लोगों ने उज्जैन निवासी एक महिला से करके 45.05 लाख रुपए ले लिए।

सौदे का एग्रीमेंट बनवाया, महिला को जमीन पर कब्जा भी दे दिया लेकिन कई साल बीतने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की। इसी बीच आरोपितों ने पांच बीघा जमीन में से दो बीघा जमीन देवास निवासी एक अन्य महिला को बेच दी। मामले में उज्जैन निवासी महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपितों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

जांच अधिकारी एसआई अख्तर पठान ने बताया फरियादी फरीदा बी निवासी बेगमबाग कालाेनी उज्जैन ने करीब 10 साल पहले पांच बीघा जमीन भौंरासा क्षेत्र में खरीदी थी। इस दौरान सौदे से संबंधित एग्रीमेंट करवाया गया। फरीदा को जमीन पर कब्जा दे दिया गया लेकिन रजिस्ट्री करने में टालमटोल चलती रही। ऐसा करते-करते करीब 10 साल बीत गए।
फरीदा बार-बार रजिस्ट्री की बात करती रही तो आरोपित कभी बंटवारा नहीं होने, नक्शा नहीं होने की बहानेबाजी करते रहे। इसके बाद पिछले साल जनवरी में उक्त पांच बीघा जमीन में से आरोपितों ने दो बीघा जमीन देवास निवासी एक अन्य महिला को बेच दी।
मामले में फरीदा द्वारा पिछले दिनों शिकायत की गई, इसकी जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात को आरोपित स्वरूप सिंह, राजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, रूप सिंह चारों निवासी भौंरासा के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...