Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का टिकट का फॉर्मूला हुआ तय, इतनी सीटों पर युवाओं को मिलेगा मौका, बाकि की सीटों पर…

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी ने लोकसभा की तैयारियां शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव को लेकर पारटी कोी गलती नहीं करना चाहती। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पास 29 में से मात्र 1 छिंदवाड़ा सीट है। इस सीट पर बीजेपी की भी निगाहें है। उधर कांग्रेस एमपी में ज्यादा सीट जीतने के लिए फॉर्मूला तय कर रही है। जिसे लेकर आज भोपाल के पीसीसी दफ्तर में बैठक हुई।

आज की इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का टिकट का फॉर्मूला तय कर लिया है। इस फॉर्मूला को लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश की 14 से 15 सीटों पर युवाओं को टिकट देने जा रही है। बाकी सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को पार्टी चुनाव लड़ावायेगी।

 दूसरी ओर कांग्रेस के कई नेताओं ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया जब इस बारे में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। पार्टी जिसे कहेगी उसे चुनाव लड़ना होगा। पार्टी का फैसला ही अंतिम होगा।

इस दौरान कमलनाथ के कोई भी कही जाने के लिए स्वतंत्र है बयान पर सज्जन सिंह ने सफाई देते हुआ कहा कि बीजेपी हमारे कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने के लिए ये काम कर रही है। कमल नाथ के बयान को गलत तरीके से पेश कर रही है। ऐसा कुछ नहीं है। कमलनाथ विदेश से लौटे और उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.