Breaking News in Hindi

जमीन ने उगला खजाना ,प्लॉट की खुदाई के दौरान निकले सिक्के, मजदूर लेकर भाग गए…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मंगलवार को एक मकान की खुदाई चल रही थी। इस दौरान 162 साल पुराने ब्रिटिश कालीन के सिक्के निकलने से हड़कंप मच गया। यह खुदाई नौगजा रोड़ इलाके में चल रही थी। इस बात की खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वहां पर मौजूद लोगों को पकड़कर थाने लाया गया। जिनके कब्जे से चांदी के सिर्फ 7 सिक्के ही बरामद हो सके हैं। आपको बता दें कि नौगजा रोड क्षेत्र में हरीश पाल का पुराना मकान है।

 इस मकान को तोड़कर नए मकान का निर्माण किया जा रहा था , इस दौरान यहां पर खुदाई के लिए आए मजदूरों को जमीन के अंदर से चांदी के सिक्के मिले। मजदूरों ने इन सिक्कों को ट्रैक्टर में छुपा दिया इस दौरान आसपास के लोगों को सिक्के मिलने की जानकारी लग गई। आसपास के लोगों ने मजदूरों से सिक्के छुड़ा लिए। जैसे ही खबर पुलिस को लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि मजदूरों और सिक्के लूटने वाले लोगों के बीच मारपीट भी हो गई थी।

जमीन के मालिक हरीश ने बताया है कि उन्होंने कुछ मजदूरों को मकान की खुदाई के लिए भेजा था। जब मजदूर मकान की खुदाई कर रहे थे तो उनको सिक्के मिले हैं। आसपास के लोगों ने मजदूरों के साथ मारपीट की और सिक्के छुड़ा कर ले गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...