Breaking News in Hindi

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल को BJP प्रॉक्सी शासक बनाना चाहती है… कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने सोमवार को श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी उपराज्यपाल को यहां प्रॉक्सी शासक बनाना चाहती है.

भरत सिंह सोलंकी ने हाल ही में जम्मू कश्मीर के एलजी को ज्यादा ताकत देने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस पुनर्गठन अधिनियम के बाद राजनेता नगर निगम की ताकत बन जाएंगे. इसके साथ ही सोलंकी ने आरोप लगाया कि आतंकवाद बढ़ने से बीजेपी को चुनाव टालने का मौका मिलेगा.

बीजेपी यहां चुनाव नहीं कराना चाहती- कांग्रेस नेता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे. वह अपने दौरे पर यहां आम लोगों से भी मिलेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कई तरफ से सराहा गया है. और इस यात्रा के बाद कई लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.

जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी ने आगे कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं कि यहां विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. इसको लेकर हमारी बैठक के बाद कई बातों पर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही संकेत दे चुका है कि जम्मू-कश्मीर में सितंबर से पहले चुनाव करा लिए जाएं. लेकिन बीजेपी यहां चुनाव नहीं कराना चाहती.

‘जम्मू-कश्मीर पुडुचेरी से भी कमजोर’

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर इस समय पुडुचेरी से भी कमजोर है. सोलंकी ने आरोप लगाया कि आतंकवाद बढ़ने से बीजेपी को चुनाव टालने का मौका मिलेगा. इस दौरान उन्होंने बीजेपी द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर किए गए वादों को झूठ पर आधारित बताया. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैल रहा है.

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा वित्त वर्ष के लिए लोकसभा में पेश किए गए बजट पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बजट लोगों के अनुकूल नहीं है. जम्मू-कश्मीर के लोगों की कई शिकायतें हैं, जैसे बिजली और पानी का संकट. कांग्रेस नेता ने कहा कि बिजली के बिल असहनीय और बोझिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....