Breaking News in Hindi

जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे यातायात के लिए हुआ बंद, 200 से अधिक वाहन फंसे

रामबन जिले में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया जिससे 200 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर फिर से बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन जिले के शेरबीबी इलाके में हुआ जहां भारी बारिश भी हुई।

यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शेरबीबी के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और यातायात बहाली का काम शुरू होने वाला है।” राजमार्ग के विभिन्न बिंदुओं पर 200 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है।

उन्होंने कहा कि यातायात के लिए राजमार्ग को फिर से खोलने का काम जारी है लेकिन रामबन-बनिहाल सेक्टर में लगातार बारिश के कारण इस कार्य में बाधा आ रही है। यातायात पुलिस ने लोगों को मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक राजमार्ग पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...