Breaking News in Hindi

जयपुर में नूर बांध टूटा, मची तबाही… कब्र से निकलीं लाशें और पानी में बह गईं

राजस्थान की राजधानी जयपुर में नूर बांध टूट जाने से सैलाब आ गया है. खोनागोरियां सहित कई इलाके बांध के पानी से जलमग्न हो गए हैं. स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. खोनागोरियां इलाके में स्थित एक कब्रिस्तान में भी भारी नुकसान हुआ है. कब्रिस्तान में पानी भर जाने से कब्र से शव निकल कर बाहर पानी में तैरने लगे. लोगों ने किसी तरह अंदर घुसकर इन शवों को एक जगह पर इकट्ठा किया. वहीं बांध के पास पानी के बहाव को देखते हुए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं.

जयपुर में रविवार देर रात हुई तेज बारिश से खोनागोरियां थाना क्षेत्र में स्थित नूर बांध की दीवार टूट गई. बांध की दीवार टूटने से इलाके में जलभराव की स्थिति हो गई. बांध की दीवार टूटने से सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया, क्योंकि कई इलाके पूरी तरह से बांध के पानी से डूब चुके थे और लोग अपने-अपने घरों के अंदर कैद हो गए थे.

कब्रिस्तान में भरा पानी, कब्रों से निकले शव

वहीं बांध के पास स्थित कब्रिस्तान में भी बांध का पानी भर गया. तेजी से पानी की आवक के चलते तनिक भी संभलने का मौका नहीं मिला. कब्रिस्तान की कब्रों तक में पानी भर गया, जिससे कब्रों को काफी नुकसान पहुंचा. इस दौरान कब्रों से निकलकर शव पानी में बहने लगे. शवों को पानी में तैरता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पांच शवों को बाहर निकाला. साथ ही उसे सुरक्षित स्थान पर रखवाया.

बांध की कराई जा रही मरम्मत

वहीं इसकी सूचना खोनागोरियां थाना पुलिस को भी दी गई. सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी में उतरकर रस्सों की सहायता से शवों को बाहर निकाला. फिलहाल नूर बांध के पास पानी के बहाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है. वहीं प्रशासन द्वारा बांध की मरम्मत के प्रयास भी किए जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...