Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जयमाल पर दुल्हन को किया किस, मचा बवाल, चले लाठी-डंडे और टूट गई शादी

ईसाई धर्म में शादी में एक रस्म होती है, जब दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को किस करते हैं. लेकिन हिंदू धर्म में ऐसा कोई रिवाज नहीं है. फिर भी आज के समय में कई शादियों में अक्सर कपल एक दूसरे को किस कर देते हैं. लेकिन यूपी में एक दूल्हे को ऐसा करना महंगा पड़ गया. यहां जब दूल्हे ने स्टेज पर सबके सामने दुल्हन को किस किया तो दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए.

दूल्हे पक्ष के साथ खूब बहस हुई. मामला मारपीट तक पहुंच गया. यहां तक कि शादी भी टूट गई. हंगाना होते ही दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे बरसे. 6 लोग इस मारपीट में घायल हुए. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. बारात तो बिना दुल्हन के लौटी ही. लेकिन मारपीट करने वाले 7 लोगों को पुलिस अपने साथ ले गई. उनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.

मामला हापुड़ के अशोकनगर मोहल्ले का है. मोहल्ला अशोक नगर के व्यक्ति ने बताया कि सोमवार रात को उनकी दो बेटियों की शादी थी. बड़ी बेटी की बारात मोहल्ला सुभाषनगर और छोटी पुत्री की बारात मोहल्ला शिवनगर से आई थी. बड़ी बेटी की शादी तो धूमधाम से संपन्न हो गई. इसके बाद छोटी बेटी की शादी का आयोजन चल रहा था. जयमाल के दौरान दुल्हन बनी छोटी पुत्री को दूल्हे ने किस कर दिया. इस पर दुल्हन पक्ष के लोग आग-बबूला हो गए.

6 लोग हुए हमले में घायल

इसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई. कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और सरिये से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. दूल्हे को भी मारा-पीटा गया. हमले में पप्पू, पंकज, नरेश, रवि, पवन व अंकित घायल हो गए. मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया. मौके से पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया. हमले में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस ने बताया कि मामले में अभिषेक, नरेश, शिवम, पप्पू, रवि और सलेखचंद समेत एक अन्य के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है. किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई हैय तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

समझौते की कोशिश की गई

किस को लेकर विवाद के बाद दुल्हन के बिना ही बारात बेरंग होकर लौट गई. बाद में दोनों पक्षों के लोग इस बात को लेकर मायूस हो गए. मंगलवार सुबह दूल्हे पक्ष के लोग दुल्हन के घर पहुंचे. जहां उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए दुल्हन को उनके साथ भेजने की मिन्नत की। सुबह से शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बहस होती रही लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकल सका. दूल्हे द्वारा दुल्हन को किस करने के बाद हुए विवाद को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ही नहीं बल्कि मोहल्लेवासियों में भी मायूसी छा गई. यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.