Breaking News in Hindi

जर्जर सड़क पर बिछा दी मिट्टी धान रोपकर जताया विरोध

बलरामपुर। जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस के सामने जर्जर हल सड़क पर नगर पालिका के द्वारा गड्ढे में गिट्टी भरवाने की जगह मिट्टी भरवा दिया गया। इसके कारण सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। इस लापरवाही के विरोध में आक्रोशित भाजपा नेताओं के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी के नेतृत्व में बीच सड़क पर धान रोप कर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा जिला महामंत्री दीनानाथ यादव ने कहा कि सर्किट हाउस के सामने विगत कई माह से सड़क अत्यंत जर्जर हो गया है जबकि सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं कई आला अधिकारी रुक चुके हैं। इसी रास्ते से जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों का आना- जाना लगा रहता है।इसके बाद भी सड़क के मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया यहां तक कि कल सड़क पर गिट्टी की जगह मिट्टी डाल दिया गया जिससे हालात ऐसे हो गए की चार चक्का ,दो चक्का वाहन का तो चलना मुश्किल हो रहा था। वहीं पैदल चलना तक मुश्किल हो गया इसी रास्ते से होकर जिला अस्पताल तक लोग जाते हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों के अकर्मण्य रवैया से पूरे बलरामपुरवासी हलकान हो रहे है। सोनी ने कहा कि कल यदि गिट्टी गड्ढों में गिरा देते तो ऐसे हालात नहीं होते गिट्टी की जगह नगर पालिका के द्वारा मिट्टी गिरा दिया गया जिस कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

जिस कारण हम लोगों के द्वारा इस रास्ते में धान रोप विरोध प्रदर्शन किया गया। सोनी ने कहा कि यदि सड़क का मरम्मत नहीं होता है तो इसी प्रकार आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने कहा कि यह नगरपालिका की घोर लापरवाही है जो परेशानी घटाने के की जगह परेशानी बढ़ा दी गई। इस दौरन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव,भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौतम सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता बिहारी पाल संतोष चौरसिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता,पवन सिंह, कृष्णा सिंह लोहारसाय उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप