Breaking News in Hindi

जवानों को लेकर जा रही पुलिस वैन ने छात्रा में टक्कर मारी मौत

 शिवपुरी। कोचिंग से अपने घर साइकिल से लौट रही एक छात्रा काे पुलिस वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद पुलिस वैन का चालक छात्रा की मदद करने के बजाए वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय पुलिस के जवान भी वैन में शामिल थे जो परेड का अभ्यास करके लौट रहे थे। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस के प्रति गंभीर नाराजगी देखी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती यादव आयु 17 वर्ष सुबह 9 बजे राजेश्वरी रोड स्थित अपने कोचिंग संस्थान से पीएस होटल के पीछे स्थित अपने घर लौट रही थी। एसपी आफिस रोड पर पुलिस वैन ने उसमें टक्कर मार दी। पुलिस का वाहन पुलिसकर्मियों को परेड के अभ्यास से लेकर लौट रहा था। छात्रा और पुलिस का वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे। वाहन से साइड से साइकिल में टक्कर मारी जिससे छात्रा नीचे गिर पड़ी और सिर के में गंभीर चोट आ गई जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। पुलिस वैन के चालक ने वहां रुककर छात्रा को देखना भी जरूरी नहीं समझा और टक्कर मारकर वह वहां से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस वैन को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक तेजी से वाहन काे लेकर भाग गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया क्योंकि हादसा पुलिस की गाड़ी से हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसपी रघुवंश सिंह ने घटना को दुखद बताया है।

जेल में बंद है पिता

बताया जा रहा है कि सरस्वती का पिता दारा सिंह हत्या के आरोप में फिलहाल जेल में बंद है। वह सिरसौद थाना क्षेत्र के अतवई गांव के रहने वाले हैं। कुछ समय पूर्व गांव में हुए विवाद के बाद दारा सिंह हत्या के आरोप में जेल गया था। गांव में आगे विवाद न हो इसलिए उसका परिवार शिवपुरी में पीएस होटल के पीछे आकर रहने लगा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन