Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘जानते थे फिर भी रेवन्ना को दिया टिकट’… कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र का पीएम पर हमला

लोकसभा चुनाव के बीच राजनेताओं का एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी करना आम बात है. इसी बीच कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर जुबानी हमले बोले. श्रीनेत्र ने कहा कि 56 इंच के सीने वाले पीएम मोदी का सीना चुहे जैसा है. मणिपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो पीएम मणिपुर नहीं गए वहां राहुल गांधी जाकर आ गए.

कांग्रेस का घोषणापत्र जारी होने के बाद से ही बीजेपी उन पर हमले बोलती रही है और उनके घोषणापत्र को जुमला बताती रही है. इसपर जवाब देते हुए श्रीनेत्र ने कहा कि हमारा घोषणापत्र जुमला नहीं हैं. पीएम को ‘म’ से महिला नहीं ‘म’ से मुस्लिम, ‘म’ सें मुर्गा-मटन याद आता है.

प्रज्वल रेवन्ना पर क्या-क्या बोलीं श्रीनेत्र ?

श्रीनेत्र ने इसके अलावा प्रज्वल रेवन्ना मामले पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांग रहे थे, जो एनडीए के उम्मीदवार हैं. प्रज्वल रेवन्ना राक्षस है. पीएम को सब पता था उसके बाद भी उसे उम्मीदवार बनाया. पहले दो चरणों में देश ने बीजेपी के खिलाफ वोट डाला है. कांग्रेस को भी सबक सिखाया था, जनता अब बीजेपी को सबक सिखायेगी.

कांग्रेस नेता ने पीएम पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा, पीएम क्या जाने दांपत्य के सूत्र यानी मंगलसूत्र के बारे में. पीएम ने दाम्पत्य धर्म का अपमान किया है. इसके अलावा श्रीनेत्र ने पीयूष गोयल को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग (पीयूष गोयल) मुंबई में आते ही, कोली लोगों में जाते तो मुंह पर रूमाल लगाते. ऐसे लोग क्या जनप्रतिनिधि होंगे ?

महाराष्ट्र में चोरी की डाका डाल बनाई सरकार

कांग्रेस नेता ने कहा कि उज्वल निकम ने झूठ बोला. उन्होंने यूपीए सरकार के साथ धोखा किया. अब सच सामने आ रहा है. ऐसे व्यक्ति को मुंबई की जनता सबक सिखाएगी. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि पूनम महाजन का टिकट क्यों काटा बीजेपी बताये?

देश के पीएम क्यों हिंदुस्थान पाकिस्तान कर रहे हैं. देश का चुनाव है, देश के मुद्दे पर बात करें, पर ऐसा कोई चुनाव नहीं होता जब पीएम हिंदू मुसलमान, हिंदुस्तान पाकिस्तान के मुद्दे उपस्थित करते हैं. राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर सुप्रिया श्रीनेत्र ने कहा कि राहुल डरने वाले नहीं है. जिसने अपने परिवार की शहादत देखी वो पीएम से नहीं डरेगा. रायबरेली से इंदिरा गांधी भी चुनाव लड़ी थीं. राहुल गांधी का रायबरेली से चुनाव लड़ना सही फैसला और सही रणनीति है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.