Breaking News in Hindi

जान पहचान का फायदा उठाकर लाेडिंग वाहन रुकवाया और 19 कार्टून चोरी कर लिए

भोपाल। गौतम नगर इलाके में एक ट्रांसपोर्ट के लोडिंग आटो को रास्ते में रोककर दो लोगों ने उसमें रखा 19 कार्टून सामान चोरी कर लिया। आरोपितों को आटो चालक से पुरानी जान-पहचान होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालक की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

एसआइ विजय भामरे ने बताया कि रीगल होम्स अवधपुरी निवासी अमित किंगरानी पुत्र जवाहर लाल (45) का लांबाखेड़ा में मयूर निपुर नाम से ट्रांसपोर्ट है। बुधवार को उनका लोडिंग आटो चालक बिट्टू ट्रांसपोर्ट से सामान डिलेवरी करने के लिए निकला था। शाम करीब पांच बजे जब वह जेपी नगर ओवर ब्रिज के पास पहुंचा। तभी उसे रास्ते में पुराने परिचित हम्माल नन्ना और सलमान मिले। दोनों ने आटो चालक बिट्टू को अपनी बातों में लगाया और उसकी नजरों से बच कर लोडिंग आटो में रखे सामान में से 19 कार्टून पेकिंग सामान चुराकर दूसरे आटो में लाद लिया और फरार हो गए। लोडिंग आटो चालक बिट्टू ने घटना का पता चलने पर अपने ट्रांसपोर्ट संचालक को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि आरोपित नन्ना और सलमान पूर्व में उनके ट्रांसपोर्ट पर हम्माली करते थे। लेकिन किन्ही कारणों के चलते उन्होंने दोनों को काम से निकाल दिया था। उन्हें संदेह है कि काम से निकालने का बदला लेने के लिए ही आरोपितों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपित की तलाश में लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है।वह अपने घरों से लापता है, इसके बाद पुलिस ने उनके दोस्तों के घर पर भी तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...