Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जाम के गेट के आगे धंसा पहाड़, महू-मंडलेश्वर मार्ग का संपर्क कटा, दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

खरगोन/महू। सोमवार को महू-मंडलेश्वर मार्ग पर पहाड़ टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के जाम गेट से एक किलोमीटर आगे पहाड़ का हिस्सा धंस गया और इसके बड़े-बड़े टुकड़े सड़क पर आ गिरे।

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना के बाद मंडलेश्वर और बड़गोंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। जाम गेट से एक किलोमीटर आगे घाट पर पहाड़ का हिस्सा धंसने लगा। यह घटना महू से करीब 31 किलोमीटर दूर हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को डायवर्ट किया। साथ ही जेसीबी बुलाकर पत्‍थरों को हटाने का काम शुरू किया गया।

पहले भी धंस चुका है पहाड़

ग्रामीणों की माने तो पहाड़ धंसने की घटना हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.