Breaking News in Hindi

जिंसी तिराहे के पास दो फर्नीचर दुकानों में लगी आग, अंदर रखा सामान जलकर खाक

भोपाल। राजधानी में जिंसी तिराहे के पास मारुति कार शोरूम के सामने एक फर्नीचर दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कुछ ही देर में आग ने बाजू की फर्नीचर दुकान को भी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें रखा सामान भी जल गया। हालांकि जल्द ही दमकलों के मौके पर पहुंचने से आसपास की दुकानों को बचा लिया गया।

नगर निगम के फायर अफसर रामेश्वर नील ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:50 बजे आग लगने की सूचना 100 डायल द्वारा दी गई थी। जिसके बाद मौके पर बोगदा पुल से फायर स्टेशन से चार, गोविंदपुरा और फतेहगढ़ से एक-एक दमकल वाहन भेजा गया। आग आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में लेती, इससे पहले ही दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा बच गया। इस आग को बुझाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।

दमकलकर्मियों ने बताया कि जब आग लगी, तो आसपास हड़कंप मच गया था। वहीं से निकल रही एक 100 डायल में पदस्थ कांस्टेबल ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। आसपास के लोगों ने तब तक दुकान मालिक को भी बुला लिया था। हालांकि आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ, इसका भी अब तक आकलन नहीं किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....