Breaking News in Hindi

जिला न्यायालय की दीवार से सटे बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीस मिनट जलता रहा तेल

देवास। जिला न्यायालय की दीवार से सटे हुए बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनट में आग इतनी विकराल हो गई कि आसपास के दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद कर वहां से दूर जाना पड़ा। शहर के अंदर एबी रोड स्थित इस स्थान तक पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड को 30 मिनट से ज्यादा लग गए। हालांकि फायर ब्रिगेड ने आते ही करीब आधे मिनट में आग पर काबू पा लिया।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिला न्यायालय की दीवार के पास स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग भभकी थी। कुछ ही मिनट में आग विकराल हो गई और सड़क तक जलने लगी।

ट्रांसफार्मर कुछ ही देर में लीक हो गया और उसमें से आइल बहने लगा। ऑइल बहने के कारण आग ओर ज्यादा भभक गई और सामने स्थित कार रिपेयरिंग वर्कशॉप वालों को अपनी शॉप बंद करना पड़ी।

करीब आधे घंटे तक आग इसी तरह तेजी से जलती रही। ट्रांसफार्मर से लगातार आइल बहने के कारण आग लगातार बढ़ती गई। सूचना मिलने पर बिजली कंपनी से इंजीनियर पीसी मेहता टीम को लेकर पहुंचे और संबंधित फीडर की बिजली सप्लाय बंद करवा दी।

फीडर बंद करने से आसपास के बड़े क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। दुकानदारों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी करीब आधा घंटे में यहां गाड़ी पहुंची, जबकि यहां से नगर निगम और फायर ब्रिगेड का स्टेशन मात्र 2 किमी की दूरी पर स्थित है।

न्यायालय की सप्लाय है ट्रांसफार्मर से

मौके पर मौजूद बिजली कंपनी कर्मचारी ने बताया कि इसी ट्रांसफार्मर से न्यायालय की बिजली सप्लाय होती है, जिसके चलते न्यायालय की आपूर्ति भी बाधित हो गई।

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यहां शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। पिछले एक महीने से यहां फेस उड़ने तक की समस्या नहीं आई थी। अचानक लगी आग से बिजली विभाग को काफी नुकसान होने की आशंका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....