Breaking News in Hindi

जिले में इस दिन निकाली जाएगी ऐतिहासिक गेर, सीएम मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

इंदौर। हर साल होली के बाद होने वाले इंदौर की रंगपंचमी की गेर में विदेशी मेहमान भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जिसके लिए यूके, यूएसए सहित कई देशों के  60 एनआरआई ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव भी 30 मार्च को निकाली जाने वाली इस ऐतिहासिक गेर का हिस्सा बनेंगे। जिसके लिए पुलिस प्रशासन इसके लिए व्यापक तैयारी कर रहा है। वहीं इस गेर की तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्न कलेक्टर ने अफसरों के साथ बैठक की। इसमें गेर को बेहतर, शांतिपूर्ण व शालीनता के साथ निकालने के लिए इंतजाम करने पर चर्चा की गई।

दरअसल 30 मार्च को होने वाले इस ऐतिहासिक गेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। जिसमें यादव डेढ़ घंटे तक विधायक मालिनी गौड़ की फाग यात्रा में रहेंगे और फाग वाहन पर बैठ कर लोगों के बीच निकलेंगे। इसके साथ ही सीएम यादव नरसिंह बाजार मंदिर में पूजा करने के बाद गेर में शामिल होंगे। बता दें कि यह पहला मौका होगा जब सीएम के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य वरिष्ठ नेता गेर में शामिल होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप