Breaking News in Hindi

जिले में 13 से 15 अगस्त तक पौधारोपण महा-अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान

जिले में 13 से 15 अगस्त तक पौधारोपण महा-अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान
          आगर-मालवा, 11 अगस्त/जिले में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अंकुर कार्यक्रम अन्तर्गत पौधारोपण महा-अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान संचालित होगा। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में व्यापारियों, प्रस्फुटन एवं नवाँकुर समितियों के सदस्यों की बैठक लेकर अभियान में स्वयं सहभागी बनकर जिले के सभी नागरिकों को सहभागी बनाने का आव्हान् किया। बैठक में अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, संयुक्त कलेक्टर मिलिन्द ढ़ोके, प्रभारी पीओ डूडा पवन कुमार फुलफकीर, व्यापारीगण, प्रस्फुटन एवं नवांकुर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
  कलेक्टर ने कहा कि तिरंगा अभियान में हर घर तिरंगा फहराने हेतु नागरिकों को प्रेरित करें तथा उन्हें साफ-सुथरा ध्वज ही फहराने हेतु जागरूक करें। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी,
 जिसमें अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि अंकुर कार्यक्रम में 13 से 15 अगस्त के मध्य वृहद स्तर पर पौधारोपण होगा, जिसमें जिले के सभी नागरिक पौधा अवश्य लगाए। उन्होंने व्यापारीगण, प्रस्फुटन एवं नवांकुर समिति के सदस्यों से कहा कि  पौधारोपण के लिए नागरिकों को प्रेरित करते हुए वृहद स्तर पर पौधारोपण करवाते हुए वायूदूत एप्प पर फोटो अपलोड करवाएं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...