Breaking News in Hindi

जीतू पटवारी ने भोपाल के कांग्रेस कार्यालय पर भरी हुंकार, कहा – भाजपा ने अगर वादे पूरे नहीं किए तो निकालेंगे रैली…

भोपाल। कांग्रेस मध्य प्रदेश के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल के कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर पदवार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने यहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और जमकर भाजपा पर निशाना साधा है। जीतू पटवारी ने कहा है कि मैं आप सभी कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाता हूं कि यह भारतीय जनता पार्टी जनवरी महीने के अंत तक इन वचनों को पूरा नहीं करेगी तो इन्हें वादे याद दिलाने के लिए भोपाल में सबसे बड़ी रैली हम करेंगे।

जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वादे पूरे नहीं होने पर दो लाख कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। हम बीजेपी को वादा निभाने के लिए मजबूर कर देंगे। जीतू पटवारी का कहना था कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हर जिले में जिसमें भारतीय जनता पार्टी अपने वादों को याद करे और उन्हें पूरा करें 3 हजार रुपए क्विंटल के दाम की भावना आम किसान की थी यह कांग्रेस बीजेपी की भावना नहीं थी। भारतीय जनता पार्टी को हर घर को रोजगार देना चाहिए। 2 लाख नौकरियों का वादा किया है उसे भी निभाना चाहिए और 2700 रुपए क्विंटल बोला है तो 2700 रुपए करना चाहिए  इन्होंने 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का बोला है तो करना चाहिए 400 रुपए का गैस सिलेंडर हर घर को जाना चाहिए।

लाड़ली बहनों को लेकर जीतू पटवारी ने कहा है कि शिवराज भैया चला गया लेकिन अब जीतू भैया है लाड़ली बहनों से जो वादा किया गया है 3 हजार रुपए प्रति महीने का उसे पूरा करना होगा बहनों की रक्षा के लिए हम तैयार हैं और हम सरकार को भी मजबूर कर देंगे कि वह बहनों को 3 हजार महीना दे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन