Breaking News in Hindi

जीवाजी क्लब चुनाव : निगम ने फौरन हटाए पोस्टर-बैनर, इधर, मांगे जा रहे वोट

ग्वालियर। शहर के सबसे बड़े जीवाजी क्लब में आगामी चुनाव के चलते थीम रोड पर अवैध ढंग से प्रचार करने का मामला सामने आने के बाद सोमवार सुबह ही नगर निगम की टीम ने अवैध बैनर-पोस्टर व कटआउट समेट लिए। अमले ने पूरी थीम रोड पर एक एक पोस्टर-बैनर को हटवाया। नगर निगम आयुक्त ने इस रोड पर निरीक्षण भी किया था जिसके बाद तत्काल अमले को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जीवाजी क्लब के चुनाव जैसे जैसे पास आ रहे हैं वैसे वैसे शाम ढ़लने के बाद पार्टियों का दौर तेज हो रहा है। सोमवार को भी पड़ाव पुल के पास होटल में जेसीआइ-रोटरी जैसे क्लबों के उन सदस्यों को बुलाया गया जो जीवाजी क्लब में सदस्य हैं, पार्टियों में बुलाकर वोट देने की अपील की जा रही है। बता दें कि नईदुनिया ने 23 सितंबर के अंक में जीवाजी क्लब: बड़े लोगों के चुनाव में नियम बौने, थीम रोड पर अवैध प्रचारज् शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर यह मामला उजागर किया था। इसके बाद नगर निगम के मदाखलत अमले में हड़कंप मच गया और नगर निगम को तत्काल कार्रवाई करना पड़ी। थीम रोड पर नगर निगम परिषद से ठहराव भी है कि यह नो विज्ञापन जोन रहेगा,इसके बाद यह हालत थी।

शहर के अन्य क्लबों पर फोकस

जीवाजी क्लब में अलग अलग पदों पर खड़े हुए दावेदारों की ओर से शहर के क्लबों पर फोकस किया जा रहा है, क्योंकि शहर के रोटरी, जेसीआई जैसे क्लब के अधिकतर पदाधिकारी जीवाजी क्लब में भी सदस्य हैं तो इनसे व्यक्तिगत काल कर व पार्टियों में बुलाकर वोट मांगे जा रहे हैं। शहर के ऐसे क्लबों के पदाधिकारियों के काफी वोट हैं।

खेमेबाजी हावी, पुानी टीम सक्रिय

जीवाजी क्लब के चुनाव में जमकर खेमेबाजी हावी है। अध्यक्ष पद के लिए जेपी कुशवाह व राजेंद्र सेठ के लिए लाबिंग चल रही है। राजेंद्र सेठ के लिए जीवाजी क्लब की पहले के सालों से रह चुकी टीम सपोर्ट में लगी हुई है। इसमें दो अध्यक्ष रहे चुके शहर के रियल स्टेट कारोबारी सक्रिय हैं तो वहीं शराब कारोबारियों की टीम भी लगी है। जेपी कुशवाह के लिए राजनीतिक बैकग्राउंड से सपोर्ट किया जा रहा है। वहीं ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर केतन अग्रवाल सहित दीपक ठक्कर व तीसरे अवाड़ के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...