Breaking News in Hindi

जुआं विवाद के चलते सरे राह बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

सिवनी। शहर के बारापत्थर क्षेत्र स्थित नीलगिरी हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे आपसी रंजिश व जुआं विवाद के चलते बाइक सवार लोगों ने एक युवक के सीने पर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल योगेश पुत्र स्व. किशोर अग्रवाल (28) शास्त्री वार्ड निवासी की नागपुर में शुक्रवार-शनिवार की देर रात अधिक रक्त बह जाने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

कोतवाली पुलिस ने गोलीकांड में शामिल तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। अन्य दो फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। बारापत्थर वीआइपी क्षेत्र में गोली चलने की घटना से क्षेत्र में सनसनीफैल गई। घटना पर विरोध जताते हुए अग्रवाल समाज समिति सिवनी ने मृतक योगेश अग्रवाल को गोली मारने वाले हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

पांच आरोपितों के सामने आ रहे नाम

सिवनी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने नईदुनिया को बताया कि मृतक योग उर्फ योगेश अग्रवाल के साथ आरोपितों की पुरानी रंजिश थी। इसी विवाद के चलते शुक्रवार रात घटनास्थल पहुंचे आरोपितों ने देशी पिस्टल से एक राउंड फायर किया, जो योगेश अग्रवाल के सीने के पास लगी। गंभीर रूप से घायल योगेश की नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में गोली चलाने की वारदात में शामिल पांच आरोपितों के नाम सामने आए है। तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य दो फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। प्रथम द्ष्टया युवक की हत्या में जुआं का विवाद सामने आया है।

जुआं पकड़वाने के संदेह पर हुई थी मारपीट

एसपी राकेश सिंह ने बताया कि 25 जुलाई की रात कोतवाली पुलिस ने शास्त्री वार्ड डालडा फैक्ट्री के पास 12 लोगों को जुआं खेलते नकद 24 हजार रुपये व 10 मोबाइल सहित पकड़ा था। गोली चलाने वाले आरोपितों पर जुआं पकड़वाने का संदेह होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद करते हुए मारपीट की थी, इस पर कोतवाली पुलिस ने पृथक से मारपीट का मामला दर्ज किया था। पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

बाइक में सवार होकर आए थे आरोपित

जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने आरोपित बाइक में सवार होकर आए थे। पुलिस को मौके पर कारतूस का एक खाली खोका मिला है। घायल योगेश को पहले निजी अस्पताल लाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए स्वजन बेहतर उपचार के लिए युवक को रात में नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन खून अधिक मात्रा में बह जाने के कारण युवक ने दमतोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...