Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

जेम्स बांड बनना हुआ आसान! जासूसी के लिए यूज करें ये बेस्ट डिवाइस

जेम्स बांड की फिल्में आपने खूब देखी होगी. इन फिल्मों में आपने जेम्स बांड के द्वारा नए-नए गैजेट्स को यूज करते हुए देखा होगा. अगर आप भी जेम्स बांड की तरह जासूसी करना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ गैजेट्स की जानकारी लेकर आए हैं. इन गैजेट्स की मदद से आप किसी के बारे में भी बहुत कुछ पता कर सकते हैं.

स्पाई गैजेट्स को इस्तेमाल करने के कुछ नियम भी हैं, इनको तभी इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जब सामने वाला व्यक्ति कोई गैर कानूनी काम कर रहा है और आपकी मंशा उसका भाड़ाफोड़ करना है. अगर आप ब्लैकमेलिंग के लिए स्पाई गैजेट्स का यूज करेंगे तो आपके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई होना निश्चित है. इसलिए यहां बताए गए स्पाई गैजेट्स का इस्तेमाल करें तो वो एकदम कानूनी होना चाहिए.

स्पाई कैमरा

आजकल बाजार और ई-कॉमर्स साइट पर स्पाई कैमरा की भरमार मौजूद है. जिसमें आपको पेन वाला स्पाई कैमरा, शर्ट के बटन के डिजाइन का स्पाई कैमरा और पर्स में फिट होने वाला स्पाई कैमरा मिल जाएगा. इन स्पाई कैमरा के जरिए आप किसी की भी गैर कानूनी एक्टिविटी रिकॉर्ड कर सकते हैं और इस रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस में शिकायत कर सकते हैं. ई-कॉमर्स साइट और बाजार में स्पाई कैमरा 1000 से 1500 रुपए की रेंज में मिल जाएंगे.

वॉइस रिकॉर्डर

स्पाई डिवाइस में वॉइस रिकॉर्डर भी काफी पॉपुलर है. इसका इस्तेमाल किसी की बातों को रिकॉर्ड करने के लिए किया जा सकता है. अगर आपसे कोई व्यक्ति रिश्वत मांग रहा है या फिर आपको धमकी दे रहा है तो आप वॉइस रिकॉर्डर में उसकी बातों को रिकॉर्ड करके पुलिस के पास सबूत के तौर पर पेश कर सकते हैं. जिसके बाद पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी.

ऑडियो-वीडियो वॉच

अगर आप वीडियो के साथ आवाज भी रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्पाई वॉच खरीद सकते हैं. इस वॉच में कैमरा के साथ ऑडियो रिकॉर्ड करने का फंक्शन भी होता है. जिसके जरिए आप सामने वाले का वीडियो तो शूट कर सकते हैं साथ में उसकी बोली हुई बातों को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.