Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

जेल में बंद विधायक लड़ेंगे चुनाव, गुजरात पहुंचे सीएम केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार को गुजरात के नेत्रांग क्षेत्र में रैली की। वहीं इस रैली के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं घोषणा करता हूं कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप विधायक चैतर वसावा, भरूच सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि विधायक चैतर वसावा गुजरात के डेडियापाड़ा से हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज रविवार को उन्होंने नेत्रांग में जनसभा की और चुनावी रैली को संबोधित किया। इसके पहले केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘आम आदमी पार्टी के चैतर वसावा एक बेहद लोकप्रिय आदिवासी नेता हैं। उन्हें और उनकी पत्नी को बीजेपी की गुजरात सरकार ने एक फ़र्ज़ी केस में कई दिनों से जेल में डाला हुआ है। आज मैं और भगवंत मान जी गुजरात जा रहे हैं। उनके इलाक़े में लोगों से मिलेंगे और कल हम उनसे जेल में मिलने जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.