Breaking News in Hindi

जेल में रहने के दौरान संजय सिंह का वजन घटा या बढ़ा? सामने आई रिपोर्ट

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को कथित शराब घोटाला मामले में 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया था. अब संजय सिंह को 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जमानत दे दी गई है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने जेल में रहने के दौरान संजय सिंह की सेहत से जुड़ी जानकारी जारी की है.

तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक न्यायिक हिरासत में जेल में रहने के दौरान संजय सिंह का वजन बढ़ा और ब्लड प्रेशर पहले की तुलना में अच्छा रहा. तिहाड़ जेल प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक 13 अक्टूबर 2023 को जब संजय सिंह तिहाड़ जेल पहुंचे थे तो उनका वजन 76 किलो था, जोकि जमानत मिलने तक बढ़कर 82 किलो हो गया. साथ ही उनका ब्लड प्रेशर जो पहले 153/103 रहता था घटकर 136/70 हो गया.

तीन नेताओं को जेल

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने पिछले साल फरवरी में आप नेता मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया. जिसके बाद ईडी ने इसी मामले में सत्येंद्र जैन और सांसद संजय सिंह पर शिकंजा कसा. जिसके बाद तीनों नेताओं को तिहाड़ जेल में डाल दिया गया था. फिर ईडी ने इसी घोटाले में लगातार 9 बार समन भेजने के बाद 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लंबी पूछताछ के बाद उनके घर से हिरासत में ले लिया. जिसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में है.

संजय सिंह का बीजेपी पर हमला

जेल से बाहर निकलने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हुंकार भरी, उन्होंने कार्यकर्ताओं को 10 गुना ज्यादा काम करने की नसीहत दी. साथ ही शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. संजय सिंह ने कहा कि शराब घोटाले में बीजेपी शामिल है. संजय सिंह ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी साजिश के तहत की गई. उन्होंने कहा कि काम करने वाले मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...